29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय क्रिकेट टीम के पास 24 घंटे भी नहीं रह पाया यह रिकॉर्ड

एक दिन पूर्व ही भारत ने पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने अगले ही दिन कर ली बराबरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 9 Nov 2019, 9:58 AM IST

india-vs-australia.jpg

नई दिल्ली।क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है ये बात एक बार फिर से साबित हो गई है। एक दिन पूर्व ही भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर एक रिकॉर्ड कायम किया था। अब एक दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने वापस रिकॉर्ड की बराबरी हासिल कर ली।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान को दस विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था तो वहीं अगले दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते।

टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की 41वीं जीत-

टी-20 क्रिकेट में यह सबसे ज्यादा जीत (41) का संयुक्त रिकॉर्ड है। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया से यह रिकॉर्ड छीना था। भारतीय टीम का यह रिकॉर्ड 24 घंटे भी कायम नहीं रह पाया।

मैच का हाल-

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जबावी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 11.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाते हुए 109 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।