9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INDW vs ENGW Test: दूसरी बार प्रतिका रावल का टूटा सपना, लॉर्ड्स में खेले जाने वाले टेस्ट में प्रिया पुनिया लेंगी उनकी जगह

Priya Punia Replaces Pratika Rawal: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। चोटिल प्रतीका रावल की जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
PRATIKA RAWAL

प्रतिका रावल (फोटो- ians)

India Women vs England Women One Off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में चार दिवसीय एकमात्र टेस्ट खेला जाना है। मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रतीका रावल इस मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है। लॉर्ड्स् में टेस्ट खेलना भारतीय खिलाड़ियों को सपना रहा है और जब यह सपना पूरा होने वाला है तब प्रतिका चोटिल हो गई हैं।

वर्ल्डकप 2025 फाइनल से भी हुई थीं बाहर

इससे पहले भी उन्हें महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के सेमीफाइनल-फाइनल से पहले टीम से बाहर होना पड़ा था। प्रतिका ने भारत में खेले गए वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल से ठीक पहले वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गई थीं और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

प्रतीका रावल को पिछले सप्ताह टॉन्टन में इंग्लैंड ए के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी थी। चोटिल होने के बाद वह बल्लेबाजी करने नहीं आई थीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने रावल की चोट पर कहा, "उनके घुटने में कट लगा है, जिसकी वजह से कुछ टांके लगे हैं। रावल की जगह पुनिया को टीम में शामिल किया गया है।"

प्रिया पुनिया का हो सकता है डेब्यू

पुनिया का टेस्ट फॉर्मेट में अभी डेब्यू नहीं हुआ है। वह ए टीमों की तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक लगा चुकी हैं। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकती हैं, हालांकि इस क्रम पर उन्हें हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। इंजरी रावल के करियर के लिए अब तक सबसे बड़ी बाधा रही है। वह वनडे विश्व कप 2025 से भी चोट के कारण बाहर हो गई थीं। उनकी जगह टीम में शेफाली वर्मा को शामिल किया गया था। चोट की वजह से रावल विमेंस प्रीमियर लीग 2025 भी नहीं खेल पाई थीं।

पहली बार लॉर्ड्स में खेलेगी वूमेंस टीम

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट भारतीय महिला टीम का साल का दूसरा टेस्ट है। यह पहली बार है, जब लॉर्ड्स में महिला टीम का टेस्ट आयोजित होगा। इस तरह यह टेस्ट ऐतिहासिक होने वाला है। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। ऐसे में इस टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगा।