8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind 4th T20I Weather Report: भारत के हारते ही लग जाएगा एक और दाग, जानें ब्रिस्टल के मौसम का हाल

Eng vs Ind 4th T20I Weather Report: भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा टी20 गुरुवार को ब्रिस्‍टल में खेला जाएगा। अगर, टीम इंडिया ये मैच हारती है तो मौजूदा विश्‍व विजेता के सिर लगातार दूसरी सीरीज हारने का दाग लग जाएगा। इस मैच से पहले ब्रिस्‍टल के मौसम का हाल आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 08, 2026

Eng vs Ind 4th T20I Weather Report

भारत बनाम इंग्‍लैंड मैच का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 4th T20I Weather Report: इंग्लैंड ब्रिस्टल में गुरुवार 9 जुलाई को चौथे टी20 इंटरनेशनल में भारत की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है, अगर मेहमान टीम इस मैच को हारती है तो वह सीरीज भी हार जाएगी। क्‍योंकि सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुल गया था और दूसरे मैच में इंग्लिश टीम ने 4 विकेट और तीसरे में 125 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। अब यहां से टीम इंडिया सीरीज तो नहीं जीत सकती, लेकिन आयरलैंड के बाद लगातार दूसरी टी20 सीरीज हारने के दाग को लगने से बचा सकी है। आइये इस अहम मैच से पहले एक बार ब्रिस्‍टल के मौसम का हाल जानते हैं।

ब्रिस्‍टल के मौसम का हाल

चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट डरहम और मैनचेस्‍टर में जहां मौसम का सर्द था। वहीं, ब्रिस्‍टल गुरुवार को भारत बनाम इंग्‍लैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान काफी गर्मी रहने वाली है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक तो न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। फैंस के खुशी की बात ये हैं कि मैच के दौरान दिन में धूप खिली रहेगी और बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अगर ऐसा होता है तो क्रिकेट फैंस बिना किसी रुकावट के पूरे मैच का लुत्‍फ उठा पाएंगे।

ब्रिस्‍टल में इंग्‍लैंड बनाम भारत टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच ब्रिस्‍टल के काउंटी ग्राउंड पर अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच 8 साल पहले 8 जुलाई 2018 में खेला गया था। विराट कोहली की कप्‍तानी में खेले गए इस मैच में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत के सामने 199 रन का लक्ष्‍य रखा था। इसके जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद शतक की बदौलत टारगेट को 8 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

इंग्लिश टीम

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे और रवि बिश्नोई।