22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्‍बाब्‍वे के दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए अशोक शर्मा का बड़ा बयान, किया सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बनने का दावा

Ashok Sharma claims to bowled at 160 kph: इंग्‍लैंड के बाद भारतीय टीम जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर जाएगी। हाल ही में इस टी20 इंटरनेशनल दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई है, जिसमें तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी जगह दी गई है। इस सीरीज से पहले उन्‍होंने बड़ा दावा करते हुए एक दिन सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बनने का दावा किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 08, 2026

Ashok Sharma eyes T20I debut

राजस्‍थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Ashok Sharma claims to bowled at 160 kph: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सीनियर पुरुष टीम के चयनकर्ताओं ने हाल ही में जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर तीन मैचों की 20टी इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की टीम की घोषणा की है। इस दौरे के लिए राजस्‍थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी चुना गया है। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के इस पेसर ने अपनी तेज रफ्तार से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उसी का नतीजा है कि अब वह जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर जा रहे हैं, लेकिन इस सीरीज से पहले उन्‍होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह एक दिन 160 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर बन जाएंगे।

आयरलैंड सीरीज से पहले मांगा गया था पासपोर्ट

अशोक शर्मा ने भारतीय टीम में चुने जाने को लेकर टीओआई को बताया कि टीम मैनेजमेट ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मुझसे पासपोर्ट मांगा था, लेकिन उस सीरीज के लिए नहीं चुना गया। हालांकि मुझे पता था कि मुझे मौका जरूर मिलेगा, क्‍योंकि इस साल बहुत सारा क्रिकेट खेला जाना है। अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए पहली बार चुना गया है।

पिछला घरेलू सीजन भी रहा शानदार

बता दें कि अशोक शर्मा ने पिछले घरेलू सीजन में काफी अच्‍छा प्रदर्शन किया है और वह भारत के सबसे नए फास्ट बॉलिंग ऑप्‍शन बन गए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए 22 विकेट लेकर 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए अपनी तेज रफ्तार से सेलेक्‍टर समेत सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

'मैं एक दिन 160 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंच सकता हूं'

अशोक ने कहा कि मैं अपनी तेज गति से कभी समझौता नहीं करना चाहता। मेरा फोकस हमेशा अपनी गेंदबाजी को बेहतर बनाने पर रहता है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो शायद मैं एक दिन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता हूं। शर्मा ने आगे कहा कि लेकिन, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैं बस बेहतर होता रहना चाहता हूं और ज्यादा कुशल बनना चाहता हूं।

निशाने पर उमरान मलिक का रिकॉर्ड

अशोक की तेजी से आगे बढ़ने की मुख्य वजह उनकी पेस रही है। 23 साल का यह खिलाड़ी उस हथियार से समझौता नहीं करना चाहता, जिसने उन्हें पहचान दिलाई है। पहले ही वह 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं और अब वह एक दिन 160 की स्‍पीड तक पहुंचा चाहते हैं, अगर वह ऐसा करन पाने में सफल होते हैं तो उमरान मलिक को भी पीछे छोड़ देंगे। उमरान के नाम आईपीएल में सबसे तेज 157 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके बाद दूसरे नंबर पर मयंक यादव हैं, जो आईपीएल में 156.7 किलोमीटर की स्‍पीड से गेंद फेंक चुके हैं।