8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind 4th T20I Pitch report: भारत-इंग्‍लैंड चौथे मैच में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट

Eng vs Ind 4th T20I Pitch report: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों सीरीज का चौथा टी20 गुरुवार को ब्रिस्‍टल में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि यहां की पिच से गेंदबाज या बल्‍लेबाज किसको मदद मिलेगी?
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 08, 2026

Eng vs Ind 4th T20I Pitch report

ब्रिस्‍टल का काउंटी ग्राउंड। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/NorthantsCCC)

England vs India 4th T20I Pitch report: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद दूसरा और तीसरा मैच मेजबान टीम ने जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम को सीरीज में वापसी करने के लिए शेष दोनों मुकाबले जीतने जरूरी हैं। अब चौथा मैच गुरुवार को ब्रिस्‍टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाना है। आइये इस मैच से पहले आपको यहां की पिच के बारे में बताते हैं।

ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच की बात करें तो यहां आमतौर पर बल्‍लेबाजों के लिए मदद रहती है। यहां गेंद का उछाल एक समान रहता है, जिसकी वजह से बल्‍लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं। हालांकि, शुरुआत में थोड़े मूवमेंट के चलते तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। अगर, बल्‍लेबाज कुछ समय लेकर सेट हो जाए तो वह बड़ा स्‍कोर बनाने में सफल हो सकता है।

सबसे कम और सबसे ज्‍यादा स्‍कोर इंग्‍लैंड ने ही बनाया

ब्रिस्‍टल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड मेजबान इंग्‍लैंड के नाम ही दर्ज है। जब जुलाई 2022 में उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे और जीत दर्ज की थी। ब्रिस्‍टल में सबसे कम स्‍कोर का रिकॉर्ड भी इंग्‍लैंड के नाम ही दर्ज है। उसने श्रीलंका के खिलाफ जून 2011 में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे और हार का सामना करना पड़ा था।

ब्रिस्टल (काउंटी ग्राउंड) में टी20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े स्‍कोर

टीमस्कोरओवरविपक्षीपरिणामतारीख
इंग्लैंड234/620.0साउथ अफ्रीकाजीता27 जुलाई 2022
साउथ अफ्रीका211/520.0आयरलैंडजीता3 अगस्त 2022
भारत201/318.4इंग्लैंडजीता8 जुलाई 2018
इंग्लैंड199/618.3वेस्टइंडीजजीता8 जून 2025
इंग्लैंड198/920.0भारतहारा8 जुलाई 2018
वेस्टइंडीज196/620.0इंग्लैंडहारा8 जून 2025
साउथ अफ्रीका193/820.0इंग्लैंडहारा27 जुलाई 2022
आयरलैंड190/920.0साउथ अफ्रीकाहारा3 अगस्त 2022
साउथ अफ्रीका182/620.0आयरलैंडजीता5 अगस्त 2022
पाकिस्तान148/517.5इंग्लैंडजीता28 अगस्त 2006
इंग्लैंड144/720.0पाकिस्तानहारा28 अगस्त 2006

ब्रिस्टल (काउंटी ग्राउंड) में टी20 इंटरनेशनल के सबसे छोटे स्कोर

टीमस्कोरओवरविपक्षीपरिणामतारीख
इंग्लैंड136/920.0श्रीलंकाहारा25 जून 2011
आयरलैंड13818.5साउथ अफ्रीकाहारा5 अगस्त 2022
इंग्लैंड144/720.0पाकिस्तानहारा28 अगस्त 2006
साउथ अफ्रीका182/620.0आयरलैंडजीता5 अगस्त 2022
आयरलैंड190/920.0साउथ अफ्रीकाहारा3 अगस्त 2022
साउथ अफ्रीका193/820.0इंग्लैंडहारा27 जुलाई 2022
वेस्टइंडीज196/620.0इंग्लैंडहारा8 जून 2025
इंग्लैंड198/920.0भारतहारा8 जुलाई 2018
साउथ अफ्रीका211/520.0आयरलैंडजीता3 अगस्त 2022
इंग्लैंड234/620.0साउथ अफ्रीकाजीता27 जुलाई 2022