8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की करारी हार के बाद फैंस ने गौतम गंभीर को घेरा, ट्रेंट ब्रिज के बाहर लगे ‘We want Sanju Samson’ के नारे, वीडियो वायरल

Gautam Gambhir faced Sanju Samson chants video: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंगम) में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम बस की तरफ जा रहे हेड कोच गौतम गंभीर को फैंस ने घेर लिया और संजू सैमसन को टीम में वापस लाने के लिए 'वी वांट संजू' के नारे लगाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 08, 2026

Gautam Gambhir faced Sanju Samson chants video , India vs England 3rd T20I Trent Bridge , We want Sanju Samson chants viral video

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को फैंस ने ट्रेंट ब्रिज के बाहर घेर लिया और संजू सैमसन को टीम में वापस लाने के लिए 'वी वांट संजू' के नारे लगाने लगे। (Photo - X)

Gautam Gambhir faced Sanju Samson chants video: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 125 रनों से बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस ऐतिहासिक हार के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंगम) मैदान के बाहर फैंस ने हेड कोच गौतम गंभीर को घेर लिया और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में वापस शामिल करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

गंभीर के सामने लगे संजू की वापसी के नारे

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर टीम बस की तरफ बढ़ रहे थे, तब वहां मौजूद सैकड़ों भारतीय फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फैंस ने जोर-जोर से 'वी वांट संजू सैमसन!' (हमें संजू सैमसन चाहिए) के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान भारी सुरक्षा के बीच चल रहे गौतम गंभीर का चेहरा उतरा हुआ था और उन्होंने फैंस की तरफ एक गंभीर नजर डाली, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। फैंस का कहना है कि गंभीर के इस रिएक्शन से साफ पता चलता है कि टीम मैनेजमेंट से संजू को ड्रॉप करने की बड़ी गलती हुई है।

नॉटिंगम में टीम इंडिया की ऐतिहासिक शर्मनाक हार

इस पूरे गुस्से की वजह टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी रही। फिल साल्ट के 70 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को 202 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रनों पर ऑलआउट हो गई। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

संजू सैमसन, जिन्होंने भारत को 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, उन्हें सिर्फ तीन मैचों में कम स्कोर बनाने की वजह से टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह आए ईशान किशन और तिलक वर्मा इंग्लैंड की स्विंग के सामने पूरी तरह फ्लॉप रहे।

गौतम गंभीर ने दी सफाई

मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर से संजू सैमसन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'संजू को लेकर हमारा रुख बिल्कुल साफ है। उन्होंने भारत के लिए जो किया है वह शानदार है। कभी-कभी हमें किसी खिलाड़ी की फॉर्म को देखना पड़ता है। ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते, उनके लिए दरवाजे खुले हैं।'