
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक अहम मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस का श्रेय टीम की साझेदारी को दिया है। राजस्थान ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में जोस बटलर की 94 रनों की नाबाद आक्रामक पारी की बदौलत मुंबई को सात विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने इस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बटलर को उनकी धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रहाणे ने जोफ्रा आर्चर को सराहा
रहाणे ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह एक शानदार जीत है। इस विकेट पर 10-15 रन से कम था। जोफरा आर्चर ने एक ओवर में कुछ विकेट लेकर खेल बदल दिया। हमें पहले के मैचों में कोई साझेदारी नहीं मिली, लेकिन हम जानते थे कि अगर हमें कोई साझेदारी मिलती है तो हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे।"
फील्डिंग में सुधर की बात कही
उन्होंने कहा, "मैच से पहले जितनी भी बातचीत हो वह खेल के लिहाज से अच्छा है। हमने फिल्डिंग को और ज्यादा बेहतर करने की कोशिश की है। मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी इसमें और अच्छा प्रदर्शन करे।"
रहाणे पर लगा जुर्माना
अजिंक्य रहाणे पर आचार सहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगा है। मुंबई के खिलाफ रविवार रात को खेले गए मैच में टीम द्वारा धीमे ओवर रेट के लिए रहाणे पर यह जुर्माना लगाया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई को सात विकेट से हरा दिया था। आईपीएल के 11वें संस्करण में पहली बार राजस्थान पर धीमे ओवर रेट के लिए आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। ऐसे में टीम के कप्तान होने के नाते रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
Published on:
14 May 2018, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.