2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कावेरी जल विवाद के कारण IPL-11 के मैचों में हो सकता है बदलाव, केरल कर सकता है मेजबानी

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण आईपीएल के 11वें संस्करण के कुछ मैचों को केरल स्थानांतरित किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
rcb vs csk

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11 संस्करण का रोमांच अब धीरे-धीरे दर्शकों पर चढ़ता दिख रहा है। अब तब दो दिन में आईपीएल के तीन मैच खेले जा चुके है। लेकिन इसी बीच IPL के पूर्व घोषित कार्यक्रम में एक बदलाव होने की खबर सामने आ रही है। बदलाव की यह खबर दर्शकों के एक समुह के लिए अच्छी है, तो एक समुह इससे निराश भी है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण आईपीएल के 11वें संस्करण के कुछ मैचों को केरल स्थानांतरित किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच बेंगलोर में होने वाले कुछ मैच केरल में आयोजित हो सकते है।

केरल क्रिकेट संघ के प्रमुख ने दिया बयान -
केरल क्रिकेट संघ के प्रमुख जयेश जॉर्ज ने रविवार को मीडिया से कहा कि मैचों के इन बदलावों को लेकर पहले ही बातचीत शुरू हो चुकी है। जॉर्ज ने कहा, कि चेन्नई सुपर किग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. विश्वनाथन ने इस बारे में कल रात मुझसे बात की थी और आज बीसीसीआई और आईपीएल के वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ चौधरी और राजीव शुक्ला ने भी मुझसे बात की है।

तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में हो सकते है मैच -
जॉर्ज ने कहा कि हमने आईपीएल के मैचों को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में आयोजित कराने की इच्छा जताई है। अगले कुछ दिन में वे हमें इस बारे में बताएंगे। अगर केरल को आईपीएल मैचों की मेजबानी सौंपी जाती है तो कोच्चि मैचों की मेजबानी के लिए सही स्थान हो सकता है। कोच्चि 2011 में कोच्चि टस्कर्स का घरेलू मैदान था। तिरुवनंतपुरम में मैचों को कराने के पक्ष में एक बात यह भी है कि तमिलनाडु से आठ घंटे से भी कम समय में तिरुवनंतपुरम पहुंचा जा सकता है। तिरुपवनंतपुरम में पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया था।

क्या है कावेरी जल विवाद-
तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल विवाद काफी पुराना है। दोनों राज्यों की लोग और सरकार इस मसले पर अपनी-अपनी बात पर अडिग है। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जहां उच्चतम न्यायालय ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ। इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग