scriptIPL 2020: दूसरे सुपर ओवर में KXIP का धमाका, मुंबई इंडियंस के मुंह से छीनी जीत | Patrika News

IPL 2020: दूसरे सुपर ओवर में KXIP का धमाका, मुंबई इंडियंस के मुंह से छीनी जीत

Published: Oct 19, 2020 12:34:13 am

Submitted by:

Vivhav Shukla

IPL 2020: दूसरे सुपर ओवर में पंजाब (KXIP) ने मुंबई को दी मात
मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर पंजाब को दिलाई जीत

 

IPL 2020: Punjab beat Mumbai by playing two super overs

IPL 2020: Punjab beat Mumbai by playing two super overs

IPL 2020: आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 37वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने मुंबई इंडियंस (MI) को दूसरे सुपर ओवर में मात दी। ये IPL के इतिहास में ऐसा पहला मौका था जब एक ही मैच में दो सुपर ओवर हुए हो।

KKR vs SRH IPL 2020 : कोलकाता की रोमांचक जीत, हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया

एक मैच में दो सुपर ओवर

दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। वहीं पंजाब की तरफ से गेल और मंयक अग्रवाल बैटिंग करने आए थे। इस दूसरे सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर गेल ने 6 मार दिया। इसके बाद मंयक ने चौके के साथ टीम को मैच जीता दिया।ये मैच पंजाब को हर हाल में जितना था। अगर इस मैच में वे हार जाते तो शायद ही IPL में आगे खेल पाते।

पहला सुपर ओवर मुकाबला भी टाई

बता दें MI टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके बाद पंजाब ने भी 176 रन बनाए। मैच टाइ हो गया। तो सुपर ओवर कराया गया लेकिन सुपर ओवर मुकाबला भी टाई रहा। मुंबई ने भी सुपर ओवर में 5 रन बनाए. इससे पहले पंजाब ने भी सुपर ओवर में 5 रन बनाए थे।

नेपोटिज्म की बहस के बीच दिवंगत अरुण जेटली के बेटे रोहन को DDCA की कमान

प्‍लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, नाथन कूल्‍टर नाइल, राहुल चाहर ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह

किंग्‍स इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोल्‍स पूरन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्‍मद शमी, रवि बिश्‍नोई, अर्शदीप सिंह

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो