
GT vs CSK ipl 2023 Final : आईपीएल 2023 करीब दो महीने के सफर के बाद अब अपने आखिरी मुकाम तक पहुंच चुका है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। 28 मई को खेला जाने वाला यह अहम मुकाबला बारिश के चलते एक दिन के लिए टाल दिया गया था। आज इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी सेम टीम के साथ उतरने की बात कही है।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों टीमों का सिर्फ चार बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से गुजरात टाइटंस ने तीन तो सीएसके को सिर्फ एक मैच में ही जीत नसीब हो सकी है। वहीं, पिछले मुकाबले की बात करें तो दोनों के बीच खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में सीएसके ने 15 रनों से गुजरात को हराया था। ऐसे में आज फिर दर्शकों को कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आज बारिश से धुला मैच तो कौन बनेगा चैंपियन
आज 29 मई को भी मैच के दौरान बारिश की संभावना है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर आज भी बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता तो आईपीएल का खिताब कौन जीतेगा। अगर ऐसी नौबत आती है तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम यानी गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि जिस तरह से समय पर आज टॉस हुआ है उससे पूरी उम्मीद है कि इस मैच का नतीजा खेलकर ही निकलेगा।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।
Published on:
29 May 2023 07:08 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
