
चेन्नई-बेंगलुरु के मैच में लगे इतने छक्के की बन गया रिकॉर्ड
ipl 2023 CSK vs RCB : सोमवार को आईपीएल में दो तरफा हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 226 रन बनाए और बेंगलुरु ने भी शानदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। लेकिन 218 रन ही बना सके। इस मैच के दौरान कुल 444 रन बने। किसी आईपीएल मैच में इससे ज्यादा रन सिर्फ 5 बार ही बने हैं। वही बेंगलुरु के मैदान पर पहली बार किसी मैच में इतने रन बने हैं। इसी साल बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हुए मैच में इस मैदान पर 426 रन बनाए थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैक्सवेल और प्लेसिस इस मुकाबले को अपने पक्ष में ले आएंगे। लेकिन दोनों तेज गति से रन बनाने के चक्कर में हवा में खेल रहे थे और कीपर धोनी ने दोनों का कैच लपका। इसके बाद बेंगलुरु की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गई।
चिन्नास्वामी पर छक्कों की बारिश हुई
इस मैच में जो भी बल्लेबाज बैटिंग करने उतर रहे थे, सबने मन बना रखा जातें ही छक्के लगाऊंगा। सबसे ज्यादा छक्के बिग शो यानी ग्लेन मैक्सवेल ने लगाए। चेन्नई की ओर से 17 तो बेंगलुरु की ओर से कल 16 छक्के लगे। यानी 40 ओवर में कल 33 छक्के लगे। किसी भी आईपीएल मैच में इससे ज्यादा सिक्स आज तक नहीं लगा है। लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले दो मुकाबले में 33 छक्के लग चुके हैं और इनमें कॉमन बात यह है कि दोनों ही मैच में चेन्नई की टीम खेल रही थी। पहली बार 2018 में जब चेन्नई और आरसीबी के बीच भिड़ंत हो रही थी, तो वहां 33 छक्के लगे थे। फिर 2020 में यूएई में चेन्नई और राजस्थान के बीच शारजाह मैदान पर भी 33 छक्के बल्लेबाजों ने लगाए थे।
मैच में चेन्नई ने अपना तीसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। इस टूर्नामेंट में चेन्नई का सर्वाधिक स्कोर 246 रन है। यह स्कोर चेन्नई ने 2010 में राजस्थान में के खिलाफ बनाया था। वहीं चेन्नई का दूसरा सर्वाधिक स्कोर 240 है, जो 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बना था। इस मैच में 226 रन बनाने के साथ ही चेन्नई, बेंगलुरु के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 में 222 रन बना दिए थे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स हर मैच में 11 नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, जाने कैसे
चेन्नई के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे ने इस मैच में 5 छक्के लगाए। जिसमें से एक सिक्स तो 111 मीटर दूर गिरा था। बेंगलुरु के खिलाफ शिवम का बल्ला खूब बोलता है। वह अब तक तीन पारियों में आरसीबी के खिलाफ 15 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 105 गेंदों का सामना किया है और 184 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाया है। इस टीम के खिलाफ उनका औसत 96.5 का है। वही बाकी टीमों के खिलाफ उनका औसत महज 20 के करीब है।
यह भी पढ़ें : सैमसन ने बता दिया हेटमायर को सबसे ज्यादा क्या पसंद है, गुजरात हो हराने के बाद गरजे संजू
Published on:
18 Apr 2023 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
