scriptIPL 2023 MS dhoni will groom ben stokes as future captain of Chennai Super Kings | IPL 2023 : पहले मुक़ाबले में गुजरात से भिड़ेगा चेन्नई, स्टोक्स को कप्तान के तौर पर निखारेंगे धोनी | Patrika News

IPL 2023 : पहले मुक़ाबले में गुजरात से भिड़ेगा चेन्नई, स्टोक्स को कप्तान के तौर पर निखारेंगे धोनी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 29, 2023 11:13:35 am

Submitted by:

Siddharth Rai

2008 से लगातार चेन्नई की कप्तानी कर रहे धोनी आखिरी बार बतौर कप्तान और खिलाड़ी आइपीएल में खेलने के लिए उतरेंगे। हालांकि अभी धोनी के आइपीएल से संन्यास और स्टोक्स के नए कप्तान पर आधिकारिक तौर पर मोहर नहीं लगी है लेकिन ये साफ है कि धोनी के बाद 2024 में स्टोक्स चेन्नई के नए कप्तान हो सकते हैं।

ms_dhoni.png

Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला मुक़ाबला 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GG) और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले CSK के अभ्यास सत्र को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम में आए हुए थे। लेकिन सभी की नजरें बार-बार अपने स्टार खिलाड़ी और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी थी। जैसे ही धोनी ने मैदान पर कदम रखा, पूरा स्टेडियम धोनी, धोनी और थाला के नाम से गूंज उठा। करीब 25 मिनट तक स्टेडियम धोनी के नाम से गूंजता रहा और फिर अचानक प्रशंसक स्टोक्स, स्टोक्स के नारे लगाने लगे। इससे साफ जाहिर है कि चेन्नई के प्रशंसक भी समझ गए हैं कि धोनी के बाद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सीएसके की कमान संभालेंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.