23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs BAN 2nd Test lunch: दूसरी पारी में भी बांग्लादेश का बुरा हाल, 39 रन पर खोये 3 बल्लेबाज, स्टार्क ने झटके दो विकेट

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन के लंच तक 39 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शांतो 23 और मुशफिकुर रहीम 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 107 रन पीछे है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 23, 2026

Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Photo - IANS)

Australia vs Bangladesh, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। इस मैच में बांग्लादेश का बुरा हाल है। लंच तक टीम ने दूसरी पारी में 39 रन पर तीन विकेट गवां दिये हैं। मुश्फिकुर रहीम चार और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 23 रन बनाकर क्रीज़ पर खड़े हुए हैं।

मिचेल स्टार्क फिर घातक गेंदबाजी कर रहे

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में मात्र 64 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन बनाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के पास अब भी 107 रन की बढ़त है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर घातक गेंदबाजी कर रहे हैं और अबतक 2 विकेट चटका चुके हैं। वहीं कप्तान पैट कमिंस को 1 विकेट मिला हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन पारी की शुरुआत 8 विकेट पर 165 रन से की थी। कैमरन ग्रीन ने 51 और नाथन लियोन ने 10 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। 186 के स्कोर पर ग्रीन नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। ग्रीन ने 105 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 210 तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 146 रन की बढ़त

हेजलवुड आखिरी विकेट के रूप में 6 रन बनाकर आउट हुए। लियोन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया को मिली 146 रन की बढ़त में लियोन की ये पारी बेहद अहम है। पहले दिन स्टीव स्मिथ ने 42 और ट्रेविस हेड ने 22 रन की पारी खेली थी।

शोरिफुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। पहले दिन ही 6 विकेट ले चुके शोरिफुल ने दूसरे दिन कैमरन ग्रीन का भी अहम विकेट लिया। उनका स्पेल 15 ओवर में 48 रन देकर 7 विकेट रहा। तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 64 रन पर सिमट गई थी। मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल लिया था।