विनी ने बताया कि वो प्रेग्‍नेंट हैं और सितंबर के महीने में उनके बच्चे का जन्म होगा। मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के दौरान उनसे प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने पिछले साल मार्च में शादी की थी। विनी मैक्सवेल के साथ आईपीएल का लुत्फ उठाने भारत आई हुई हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 अपने अंतिम चरण पर पहुंचगया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज ऑलराउंडर और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस साल शानदार फॉर्म में हैं और जमकर चौके सिक्स बरसा रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि जल्द मैक्सवेल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं। यह जानकारी उनकी पत्नी विनी रमन ने सोशल मीडिया पर दी है। विनी भारतीय मूल की हैं।
विनी ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और सितंबर के महीने में उनके बच्चे का जन्म होगा। मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के दौरान उनसे प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने पिछले साल मार्च में शादी की थी। विनी मैक्सवेल के साथ आईपीएल का लुत्फ उठाने भारत आई हुई हैं।
विनी ने इंस्टाग्राम पर बेबी के कपड़ों की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' ग्लेन और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए यह यात्रा आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता है और आप सोचते हैं कि आपका समय कब आएगा। हम अपना प्यार और ताकत अन्य कपल्स को भेजते हैं जो फर्टिलिटी या किसी तरह के नुकसान से जूझ रहे हैं।'
विनी की इस पोस्ट पर कई स्टार ने कमेंट किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में मैक्सवेल के साथी विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी हार्ट इमोजी कमेंट किया है। बता दें विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है। इसी वजह से दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। तब बिग बैश लीग में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार का हिस्सा थे और इसी टीम के एक इवेंट में उनकी मुलाकात विनी रमन से हुई थी।