
वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंदों में लगाया शतक
ipl 2023 MI vs KKR Venkatesh Iyer : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने वेंकटेश अय्यर के शानदार शतक के दम पर कोलकाता ने 20 ओवर में 185 रन बनाए। वेंकटेश ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक जरा जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से पिछला शतक आज से 15 साल पहले जब आईपीएल शुरू हुआ था। तब उस ओपेनिंग मैच में न्यूजीलैंड के तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने लगाया था। केकेआर के तरफ से दूसरा शतक लगने में 15 साल लग गया और यह कारनामा किया भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने।
शुरू से ही अलग अंदाज में दिखे अय्यर
टॉस हारने के बाद जब कोलकाता की टीम बैटिंग करने उतरी तो शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर जगदीशन 5 गेंद में 0 रन बनाकर कैमरून ग्रीन के शिकार बने। इसके बाद गुरबाज 12 गेंद में 8 रन बनाकर पीयूष चावला के हाथों अपना विकेट गवां बैठे। लेकिन दूसरे छोर से वेंकटेश अय्यर ने गेंदबाजों की धुनाई जारी रखा और मात्र 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
इसके बाद भी अय्यर नहीं रुके और ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाना जारी रखा। मात्र 49 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया, जो इस सीजन का दूसरा शतक है और किसी भारतीय और इस सीजन का पहला शतक है । इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज हैरी ने शतक जमाया था। जब उन्होंने 55 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी।
ऐसा रहा है वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर
वेंकटेश अय्यर के आईपीएल कैरियर की बात करें तो अब तक 27 आईपीएल मैचों में 27 बार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने लगभग 133 की स्ट्राइक रेट से 786 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उन्होंने 73 चौके और 36 छक्के जड़े और गेंदबाजी में भी उनके नाम 3 विकेट दर्ज है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर),कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, राइली मेरेडिथ।
कोलकाता नाइट राइटर्स : नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीसन, नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
Published on:
16 Apr 2023 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
