सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं सूर्यकुमार यादव ने भी कुछ ऐसा ही किया। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का नंबर वन बल्लेबाज हर गेंदबाज के सामने संघर्ष करता दिखा और 14 गेंद खेलने के बाद सिर्फ 11 रन बना सका। सूर्या ने अपनी पारी में 1 चौका लगाया। दोनों की स्ट्राइक रेट देख फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। जिन खिलाड़ियों पर वर्ल्ड कप जिताने का दारोमदार है, उनका टूर्नामेंट से पहले ऐसा प्रदर्शन डरावना है।