
IPL 2025 Longest Six: आरसीबी के खिलाफ सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार 3 मई को नाबाद 77 रनों की शानदार पारी खेली। भले ही उनकी ये पारी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी में 45 गेंदों पर 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्कों के साथ फैंस का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन का 109 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले आईपीएल 2025 में ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन के नाम था। क्लासेन ने एमआई के खिलाफ 107 मीटर लंगा छक्का जड़ा था।
रवींद्र जडेजा ने ये छक्का सीएसके की पारी के दौरान 17वां ओवर फेंक रहे लुंगी एनगिडी की पांचवी गेंद पर मारा। दरअसल, एनगिडी यॉर्कर फेंकने के चक्कर में फुलटॉस गेंद फेंक बैठे। जडेजा ने इसका पूरा फायदा उठाया और सीधे मिड विकेट के ऊपर से स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह देख सीएसके फैंस जोश से भर गए।
रवींद्र जडेजा बनाम आरसीबी, 3 मई- 109 मीटर
हेनरिक क्लासेन बनाम मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल- 107 मीटर
आंद्रे रसेल बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 29 अप्रैल- 106 मीटर
अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल- 106 मीटर
फिल सॉल्ट बनाम गुजरात टाइटंस, 2 अप्रैल- 105 मीटर
ट्रैविस हेड बनाम राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च- 105 मीटर
Published on:
04 May 2025 10:35 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
