
IPL 2024 Auction: वर्ल्ड कप 2023 लगभग आधा हो चुका है और भारतीय टीम ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मेगा टूर्नामेंट के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल कोर्ड (BCCI) अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारी में भी जुट गया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑक्शन दुबई में कराया जा सकता है।
आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (WPL) दोनों लीग का ऑक्शन वर्ल्ड कप के बाद दिसम्बर के महीने में कराया जा सकता है। आईपीएल की नीलामी दुबई में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई इसके लिए अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे रहा है। बोर्ड 15 से 19 दिसंबर के बीच नीलामी का आयोजन कर सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइजियों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है मगर चर्चा का बाजार गर्म है कि आईपीएल नीलामी दुबई में आयोजित की जाएगी।
ट्रेडिंग विंडो फिलहाल खुली है। हालांकि, अभी तक आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली की कोई जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट भी सामने आने लगेगी। नीलामी से पहले कुछ महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। इसके लिए फ्रेंचाइजियों को पर्याप्त समय दिया जाएगा।
दूसरी ओर, WPL के दूसरे सीजन लिए 9 दिसंबर को ऑक्शन होने की संभावना है। लीग को इस साल फरवरी के लिए निर्धारित किया जा सकता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम जनवरी के मध्य तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में व्यस्त रहेगी। टीमों को इस बात की पुष्टि नहीं मिली है कि क्या डब्ल्यूपीएल एक ही शहर में आयोजित किया जाएगा या नहीं। पिछले साल लीग की मेजबानी मुंबई को मिली थी।
Updated on:
26 Oct 2023 06:52 pm
Published on:
26 Oct 2023 06:50 pm

बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
