2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025: केएल राहुल ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में सैमसन, धोनी और कोहली को छोड़ा पीछे

GT vs DC: केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 19, 2025

KL Rahul

KL Rahul, Indian premier league 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल इस सीज़न शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में राहुल ने मात्र 14 गेंदों में 28 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया।

इसी पारी के साथ केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने लीग में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। राहुल ने यह मुकाम केवल 129 पारियों में हासिल किया।

IPL में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजपारियां
केएल राहुल129
संजू सैमसन159
महेंद्र सिंह धोनी165
विराट कोहली180

इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन के नाम था, जिन्होंने 159 पारियों में यह कारनामा किया था। केएल राहुल ने इस उपलब्धि के साथ महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने आईपीएल की 165 पारियों में जबकि कोहली ने 180 पारियों में 200 छक्के पूरे किए थे।

राहुल का प्रदर्शन इस सीज़न बेहद प्रभावशाली रहा है। वह अब तक खेले गए छह मैचों की छह पारियों में 53.20 की औसत से 266 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वर्तमान में वह ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

Story Loader