
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 22वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के शानदार शतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 186 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंद पर 105 रनों की पारी खेली है। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 सिक्स और छह चौके लगाए हैं। वहीं मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट झटके हैं।
मुंबई इंडियंस को पहली सफलता कैमरन ग्रीन ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर एन जगदीशन को आउट किया। जगदीशन ने पांच गेंदों का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए। 57 रन के स्कोर पर कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा। रहमनुल्लाह गुरबाज 12 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने उन्हें डुएन यानसेन के हाथों कैच कराया।
73 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान नीतीश राणा 10 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। ऋतिक शौकीन ने उन्हें रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। इसी बीच वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 123 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋतिक शौकीन ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।
159 रन के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट गई। वेंकटेश अय्यर 51 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। राइली मेरिडिथ ने उन्हें डुएन यानसेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को 180 के पार पहुंचाय। रसेल ने
Published on:
16 Apr 2023 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
