2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 Eliminator: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। टीम ने कुमार कार्तिकेय के स्थान पर ऋतिक शौकीन को मौका दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Siddharth Rai

May 24, 2023

lsg_mi.png

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Eliminator IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर दूसरे क्वालिफायर में गुजरात से भिड़ना चाहेंगी। लखनऊ की टीम प्लेऑफ में सिर्फ दूसरा मुकाबला खेलेगी और पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं, प्लेऑफ में मुंबई अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।

मुंबई ने प्लेऑफ में 18 मैच खेले हैं और 12 में जीत हासिल की है। मुंबई सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इस सीजन भी यह टीम लगातार तीन मैच जीतकर छठी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। आईपीएल में मुंबई की टीम अब तक लखनऊ को रहा नहीं पाई है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच हुए हैं और सभी मैच लखनऊ ने जीते हैं। इस मैच में भी लखनऊ की टीम जीत हासिल कर मुंबई के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग