ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस में कही यह बात-
डांसर बनने की चाहत रखने वाली मिताली ने खुद बताया कि उनका सपना डांसर बनना था लेकिन उनके पिता उन्हें क्रिकेट में लेकर आए। मिताली ने यह जानकारी गौरव कूपर के शो 'ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस' में यह बात दी। मिताली ने कहा, "मेरी मां मुझे क्रिकेट में नहीं भेजना चाहती थीं, लेकिन मेरे पिता मुझे क्रिकेट में लेकर आए। मेरी मां चाहती थीं कि मैं डांसर बनूं। मैंने क्रिकेट से काफी पहले डांस शुरू कर दिया था। मैं भी इसे पसंद करती थी। मैं डांसर बनना चाहती थी।" मिताली ने कहा कि वो डांस को काफी पसंद करती थीं और इसका लुत्फ उठाती थीं।