
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज खिताब जीतने TOP 5 खिलाड़ी
क्रिकेट (Cricket) मैच के दौरान हर खिलाड़ी चाहता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करें और टीम की जीत में योगदान दें। एक मैच के दौरान जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है उसे मैन ऑफ द मैच (Man of the Match) के खिताब से नवाजा जाता है जबकि पूरी सीरीज के दौरान जो खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है उसे मैन ऑफ द सीरीज (Man of the Series) के खिताब से नवाजा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज किस खिलाड़ी ने जीते हैं।
ये भी जरूर पढ़ें - जब विश्व कप में 1 रन से हारी टीम इंडिया
5) सनथ जयसूर्या (sanath jayasuriya)
सनथ जयसूर्या (sanath jayasuriya) श्रीलंका के एक महान क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। जिन का क्रिकेट करियर लगभग 23 साल तक चला, उन्होंने श्रीलंका के लिए 1989 से लेकर साल 2011 तक क्रिकेट खेला। जयसूर्या ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 586 मैच खेले। इस दौरान वह 176 सीरीज का हिस्सा रहे। जिसमें उन्होंने कुल 13 बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। जिसमें 2 सीरीज टेस्ट और 11 वनडे सीरीज शामिल है।
4) जैक कैलिस (Jacques Kallis)
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस (Jacques Kallis) शामिल है। जैक कैलिस ने साउथ अफ्रीका के लिए 1995 से लेकर 2014 तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 519 मैच खेलते हुए 148 सीरीज में भाग लिया। जिसमें उन्होंने कुल 15 बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। कैलिस टेस्ट में 9 और वनडे मे 6 बार इस खिताब को हासिल करने में कामयाब रहे थे।
3) शाकिब अल हसन (shakib al hasan)
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (shakib al hasan) अभी भी प्रतियोगी क्रिकेट बांग्लादेश के लिए खेल रहे हैं। साल 2006 में पदार्पण करने वाले शाकिब ने बांग्लादेश के लिए कुल 377 मैचों की 138 सीरीज में हिस्सा लिया। शाकिब अपने करियर में कुल 16 बार मैन ऑफ द सीरीज के खिताब को हासिल कर चुके हैं। इसमें 5 टेस्ट, 7 वनडे और 4 T20 सीरीज शामिल है।
2) विराट कोहली (Virat Kohli)
रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। कोहली भारत के लिए अभी भी तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं। साल 2008 में क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली ने भारत के लिए 458 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान वह 139 सीरीज का हिस्सा रहे, जिसमें कुल 19 बार वह मैन ऑफ द सीरीज खिताब जीतने में कामयाब रहे। जिसमें 3 टेस्ट, 9 वनडे और 7 T20 सीरीज शामिल है।
1) सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar)
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 20 बार मैन ऑफ द सीरीज के खिताब को अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा बता दें उन्होंने क्रिकेट में सबसे ज्यादा 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान वह 183 सीरीज का हिस्सा रहे। जिसमें सचिन ने 5 टेस्ट, और 15 वनडे मैन ऑफ द सीरीज खिताब हासिल किये।
ये भी जरूर पढ़ें - भारत के 5 दिग्गज बल्लेबाज, जिन्होंने वनडे टेस्ट की तरफ खेला
Updated on:
18 May 2022 05:40 pm
Published on:
18 May 2022 05:35 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
