21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPW vs MI: हरमनप्रीत कौर का तूफानी अर्धशतक, मुंबई ने यूपी को 8 विकेट से हराया

UPW vs MI:टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर ने तूफानी अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में पा लिया।  

2 min read
Google source verification
up_vs_mi.png

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 10वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। यह मुंबई की इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रनों की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रनों का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दिप्ती शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन एक रन ही बना सकीं। श्वेता सेहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए 58 रन जोड़े। लेकिन तभी मुंबई को एक के बाद एक दो झटके लगे और उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पावरप्ले के बाद सातवें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ ने यास्तिका भाटिया को आउट किया। यास्तिका 27 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद अगले ओवर में हीली मैथ्यूज भी आउट हो गईं। सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। मैथ्यूज ने 17 गेंद पर 12 रन बनाए।

इसके बाद हरमनप्रीत कौर और अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए लक्ष्य को 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंद ओर 106 रनों की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 33 गेंद पर 9 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। वहीं नताली सीवर ने 31 गेंद पर 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 45 रन बनाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग