क्रिकेट

MI vs DC: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सूर्यकुमार यादव के अलावा मुंबई में इस विदेशी दिग्गज की हुई एंट्री

MI vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। वहीं मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ मोहम्मद नबी और रोमारिया शेफर्ड को मौका मिला है।

2 min read

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का 20वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली के लिए इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू करने जा रहे हैं। टीम ने तेज गेंदबाज झए रिचर्डसन और बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को कैप दी है। दिल्ली की टीम में अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। रसिख डार सलाम की जगह ललित यादव, और चोटिल ऑलराउंडर मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया है। कुशाग्र इंपेक्ट खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। मार्श चोटिल है और अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वह गेंद और बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

मुंबई ने इस मैच के लिए मोहम्मद नबी और रोमारिया शेफर्ड को टीम में शामिल किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वह नमन धीर की जगह टीम में आए हैं। वहीं, नबी को डेवाल्ड ब्रेविस और शेफर्ड को मफाका की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। टीम हार का चौका लगाने के मुहाने पर खड़ी है। वहीं, दिल्ली के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को चार में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली नौवें स्थान पर है जबकि मंबई 10वें पायदान पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

Published on:
07 Apr 2024 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर