
MI vs LSG, IPL 2024 Pitch and Weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 67वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाले इस मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस के लिए खोने को कुछ नहीं है। वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गया है। वहीं लखनऊ के पास थोड़ी सी उम्मीद है लेकिन उनका टॉप 4 में जाना लगभग नमुमकिन है। तो आइए इस मुक़ाबले से पहले जाते हैं मुंबई की पिच और मौसम का हाल -
वानखेड़े की पिच –
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पाटा है। जिस वजह से यहां जमकर चौकों छक्कों की बारिश होती है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। जिसकी वजह से मुक़ाबला हाईस्कोरिंग होता है। यहां की पिच के लाल मिट्टी से बनी होने के कारण उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। स्पिनरों के लिए यह मैदान कब्रिस्तान से कम नहीं है। यहां उनकी जमकर कुटाई होती है। वहीं पिच में घास की कमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को भी विकेट के लिए जूझना पड़ता है। हालांकि यहां ड्यू बड़ा फैक्टर है। समुद्र पास में होने की वजह से दूसरी पारी में ओस गिरती है। जिससे गेंद गीली हो जाती है और दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
मुंबई का मौसम?
मुंबई में इस समय गर्मी और उमस है। 17 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:30 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। समुद्र पास होने के कारण हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी होगा लेकिन बारिश के यहां 15% आसार है। ऐसे में मैच में मौसम के चलते कोई खलल नहीं पड़ेगा।
Published on:
17 May 2024 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
