
Dinesh karthik nikita and Murli vijay
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बैट्मैन रहे मुरली विजय का आज जन्मदिन है। मुरली विजय का जन्म 1 अप्रेल,1984 को हुआ था। बता दें कि मुरली विजय फिलहाल टीम इंडिया में शामिल नहीं है, लेकिन किसी समय वे टीम के लिए ओपनिंग करते थे। उस वक्त मैदान पर उनका जलवा देखने को मिलता था। हालांकि मुरली विजय की लाइफ में कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हुई है। इंडियन क्रिकेट टीम के ही एक अन्य खिलाड़ी को मुरली विजय ने धोखा दिया। यह प्लेयर थे दिनेश कार्तिक। दिनेश कार्तिक की शादीशुदा लाइफ में बहुत परेशानियां आई। ऐसी खबरें थी कि मुरली विजय का दिनेश कार्तिक की पत्नी संग अफेयर था।
दोस्ती में आई दरार
दिनेश कार्तिक और मुरली विजय किसी समय बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने कई मैच साथ में खेले। यहां तक की आईपीएल में भी कुछ समय तक दोनों साथ में खेले थे। बाद में दिनेश कार्तिक की पत्नी की चिटिंग की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। दरअसल, दिनेश कार्तिक की पत्नी मुरली विजय को दिल दे बैठी। यह बात जब दिनेश कार्तिक को पता चली तो मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की दोस्ती में दरार आ गई।
IPL-5 में हुई थी पहली मुलाकात
बता दें कि दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता से वर्ष 2007 में शादी हुई थी। वहीं मुरली विजय की निकिता से पहली मुलाकात साल 2012 में आईपीएल 5 के दौरान हुई थी। धीरे—धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। जब दिनेश कार्तिक को इस बात का पता चला तो दिनेश कार्तिक ने निकिता को तलाक दे दिया। तलाक के बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
बाद में दीपिका पल्लीकल से की कार्तिक ने शादी
शादी में धोखा मिलने के बाद दिनेश कार्तिक पूरी तरह से टूट गए थे। बाद में उनकी मुलाकात भारत की स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से हुई। दीपिका के माता—पिता पहले से दिनेश कार्तिक को जानते थे। वहीं दीपिका से उनकी पहली मुलाकात जिम में हुई थी। हालांकि दीपिका शुरू में दिनेश कार्तिक को पसंद नहीं करती थीं। बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
01 Apr 2021 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
