नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट का गेम सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। क्रिकेट के करोड़ों प्रशंसक हैं। हर कोई युवा टीम इंडिया की ओर से खेलने की इच्छा रखता है, लेकिन यह सपना किसी किसी का ही पूरा हो पाता है। कुछ को तो खेलने का मौका मिलने के बाद भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। टीम इंडिया में बने रहना एक बड़ी चुनौती है। आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिनका टीम इंडिया से खेलना का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन उनका सफर ज्यादा नहीं चल सकता और बेशुमार हुनर होने के बाजवूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।