10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 अंगुलियों के सहारे गुप्टिल ने वर्ल्ड कप में लगाया दोहरा शतक

गुप्टिल के बाएं पांव में केवल अंगूठा और पास वाली अंगुली यानि "टू टोज" है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shakti Singh

Mar 21, 2015

वेलिंग्टन। न्यूजीलैण्ड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने शनिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप 2015 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए दोहरा शतक उड़ाया। उन्होंने 24 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 237 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के बदौलत कीवी टीम ने 393 रन का स्कोर खड़ा किया और इंडीज टीम को 143 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

अपना दोहरा शतक पूरा करने के बाद गुप्टिल ने मैदान से विक्ट्री स्टाइल का चिन्ह ड्रेसिंग रूम की ओर दिखाया लेकिन इसका मकसद कुछ और याद दिलाना था। गुप्टिल के बाएं पांव में केवल अंगूठा और पास वाली अंगुली यानि "टू टोज" है। बावजूद इसके वे मैदान पर गजब की फुर्ती दिखाते हैं और इसीके साथ उन्होंने दोहरा शतक उड़ाया। उन्होंने डबल सेंचुरी के बाद इसी का संकेत ड्रेसिंग रूम की ओर किया।

गुप्टिल जब छोटे थे तो उनके बाएं पांव के ऊपर से वजन उठाने वाली गाड़ी गुजर गई और तीन छोटी वाली अंगुलियां काटनी पड़ी। इससे उनके भविष्य में खेलने पर संकट खड़ा हो गया था लेकिन पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने अस्पताल जाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद क्रिकेट खेलने की उनकी इच्छा और तीव्र हो गई।