
बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
India vs Pakistan Update Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुक़ाबला गत चैम्पियन पाकिस्तान और भारत के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के भारत ने पाकिस्तान को 241 रन पर रोक दिया है।
पाकिस्तान के कप्तान मोहमम्द रिजवान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए इमाम-उल-हक और बाबर आजम की सलामी जोड़ी ने संभल कर शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। नौं ओवर में हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम (23) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया।
इसके बाद अभी स्कोर में छह और रन जुड़े थे कि अक्षर पटेल ने इमाम-उल-हक (10) को रन आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सऊद शकील और कप्तान मोहमम्द रिजवान की जोड़ी ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। 33वें ओवर में अक्षर पटेल ने मोहम्मद रिजवान (46) को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। 36वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने सऊद शकील को आउटकर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।
सऊद शकील ने 76 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (62) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। तय्यब ताहिर (चार) को रवींद्र जड़ेजा ने बोल्ड किया। 43वें ओवर में आगा सलमान (19) को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। इसी ओवर में कुलदीप ने शाहीन शाह अफरीदी (शून्य) को भी आउट किया। 47वें ओवर में कुलदीप ने नसीम शाह (14) को आउटकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। हारिस रउफ (आठ) रनआउट हुये।
49वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच आउट पाकिस्तान को 241 के स्कोर पर रोक दिया। खुशदिल ने 39 गेंदों में दो छक्के लगाते हुए (38) रनों की पारी खेली। आज के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों को रनआउट किया।भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये। हार्दिक पंड्या को दो विकेट मिले। अक्षर पटेल, हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।
Updated on:
23 Feb 2025 08:10 pm
Published on:
23 Feb 2025 01:14 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
