24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार का बड़ा ऐलान, बेरोजगार लोग मेरे रेस्टोरेंट में खाएं मुफ्त में खाना

Highlight - कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अलीम डार का बड़ा ऐलान - लाहौर में हैै अलीम डार का रेस्टोरेंट - उस रेस्टोरेंट में फ्री में खाना खा सकेंगे बेरोजगार लोग
less than 1 minute read
Google source verification
aleem_dar.jpg

लाहौर। कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना के कहर की वजह से पाकिस्तान में भी लॉकडाउन है। ऐसे में कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। इन लोगों की मदद के लिए पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल, अलीम डार ने बेरोजगारों लोगों के लिए अपने रेस्टोरेंट के दरवाजे खोल दिए हैं। अलीम डार ने अपने रेस्टोरेंट में बेरोजगारों को मु्फ्त में खाना खिलाने का ऐलान किया है।

अलीम डार ने वीडियो जारी कर किया ऐलान

अलीम डार ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा है ,''लॉकडाउन के दौरान लोग बेरोजगार हो गए। मेरा एक रेस्टोरेंट लाहौर के पिया रोड पर है, जिसका नाम दर्स डिलाइटो है। यहां बेरोजगार लोग मुफ्त में खाना खा सकते हैं।" अलीम डार ने कहा, ''कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है। पाकिस्तान पर भी इसका असर दिख रहा है। प्रांतीय सरकारों और केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।''

पाकिस्तान में 1000 से अधिक लोग पाए गए हैं कोरोना पॉजीटिव

आपको बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों लॉकडाउन है, जहां 1000 से अधिक पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इस वायरस के कारण दुनियाभर में तीन अरब लोगों को घरों में बंद होना पड़ा है और इससे 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।