24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका की सरजमीं पर शतक जड़ रचा इतिहास, आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका ये उपलब्धि

IND vs SL 2nd Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेल जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह श्रीलंका में नंबर-7 पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 24, 2026

Dhruv Jurel, IND vs SL 2nd Test Day 2,

भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल। (Photo Credit - IANS)

IND vs SL 2nd Test Day 2 Highlights: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में भारत ने सोमवार को काफी मजबूत पकड़ बना ली है। रविवार को जहां पहले दिन देवदत्‍त पडिक्‍कल के बल्‍ले से शतक आया था, तो वहीं दूसरे दिन ध्रुव जुरेल के बल्‍ले से शतक आया है। इस शतक के साथ ही जुरेल ने श्रीलंका की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है। भारत की ओर से नंबर सात पर शतक लगाने वाले वह पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यहां तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।

श्रीलंका में भारत के नंबर-7 बल्लेबाज का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर

रैंकबल्लेबाजस्कोर
1ध्रुव जुरेल100*
2एमएस धोनी76
3रिद्धिमान साहा67
4वीवीएस लक्ष्मण61*
5मोहिंदर अमरनाथ60

दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत

पहले दिन भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। सोमवार को दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए खराब रही। डेब्यूटेंट सारांश जैन अपने करियर की पहली पारी में 6 रन बनाकर आउट हुए। सारांश को असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद पंत और जुरेल ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए 152 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी निभाई। पंत और जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाया।

ऋषभ पंत फिर खराब शॉट खेलकर हुए आउट

दूसरा सेशन में भारत ने दो बड़े विकेट गंवाए। क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे ऋषभ पंत एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। पंत ने 89 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। पंत के पवेलियन लौटने के बाद ध्रुव जुरेल ने मानव सुथार के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी निभाई। मानव 18 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच देकर आउट हुए।

503/9 पर शुभमन गिल ने घोषित की पारी

वहीं, जुरेल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए तीसरे सेशन में अपना शतक पूरा किया। सातवें नंबर पर यह श्रीलंका में पहली बार है, जब किसी भारतीय ने शतक जड़ा है। भारत का स्‍कोर जैसे ही 503/9 पहुंचा तो कप्‍तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी।