PBKS vs DC Pitch Report and Weather Update: आईपीएल 2024 के तहत आज 23 मार्च को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। आज का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स को अपनी जीत की तलाश होगी तो शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स अपने घर में जीत के इरादे से उतरेगी। इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे। आइये मैच से पहले जानते हैं पिच के साथ चंडीगढ़ के मौसम का हाल।