CSK vs RCB Match Update: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अनुज रावत की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। मुस्तफिजुर रहमान ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में सीएसके ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। शिवम दुबे 34 और रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।