
PBKS ने टॉस जीता और SRH को बल्लेबाजी का न्यौता दिया (photo - IPL official Site)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 17वां मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह दिन का मैच है। हम यह जानना चाहते हैं कि विकेट कैसा रहेगा और इसका सही अंदाजा भी लगाना चाहते हैं। पिछले कुछ मैचों में भी हमने यही किया है और अच्छा कर रहे हैं। हम मौसम पर नियंत्रण नहीं कर सकते। आपको बस फ्लो के साथ चलना होगा। मुझे निजी तौर पर लगता है कि हमें किसी भी समय किसी भी चीज पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बस एक-दूसरे को सपोर्ट करें, टीम के सभी युवाओं को सपोर्ट करें। आप उन्हें जितना ज्यादा बताएंगे, उनके लिए यह उतनी ही दिक्कत होगी। बेहतर है कि वे अपना खेल खेलें। हम उसी टीम को लेकर जा रहे हैं। पहले गेंदबाजी करते हुए नेहाल की जगह प्रियांश आएगा।"
ईशान किशन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी पसंद करते। लेकिन हां, मुझे लगता है कि विकेट मुझे काफी हार्ड लग रहा है। पहली पारी में अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। पैट कमिंस का न होना हमारे लिए नुकसान है। कप्तान के साथ ही वह एक शानदार गेंदबाज हैं। अपने अनुभव के साथ वह चीजों को आगे बढ़ाते हैं। फिर भी, मुझे लगता है कि आज के मैच में हमारी टीम में युवा गेंदबाज हैं। और उम्मीद है, हम बस अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाएंगे। यह T20 क्रिकेट में सबसे जरूरी चीज है। टीम में दो बदलाव हैं। लिविंगस्टोन की जगह सलिल और जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे आए हैं।"
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं। वहीं, सिर्फ 7 मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत नसीब हुई है।
मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल रहती है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। स्पिनर्स को यहां पिच से काफी मदद मिलती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में खेले 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच में टीम को जीत नसीब हुई है।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Updated on:
11 Apr 2026 03:36 pm
Published on:
11 Apr 2026 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
