12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार के साथ समय बिताकर अभ्यास सत्र में लौटे रहाणे, हाल ही में बने हैं दूसरी बार पिता

वह अब ट्रेनिंग सत्र में शामिल हो गए हैं और इसमें भाग लेते अपना वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ajinkya Rahane

मुंबई : भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे हाल ही में पिता बने हैं। इस कारण जैसे ही दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खत्म हुई वह अपनी बेटी और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए छुट्‌टी लेकर घर चले गए थे। इस कारण वह टीम इंडिया के चल रहे अभ्यास सत्र से दूर थे। मंगलवार को वह ट्रेनिंग पर लौट आए हैं।

दूसरी बार बने हैं पिता

31 साल के अजिंक्या रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राधिका अक्टूबर के पहले सप्ताह में मां बनी थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खत्म होते ही वह अपनी बेटी को देखने घर गए थे औ सात अक्टूबर को अपने परिवार के साथ नवजात बेटी की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने क बाद अब काम की ओर लौटने का समय है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखे थे फॉर्म में

उपकप्तान हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जबरदस्त फॉर्म में थे। उन्होंने चार पारियों में एक शतक की मदद से 216 रन बनाए थे। टेस्ट मैच में तीन साल बाद उन्होंने घरेलू पिच पर शतक लगाया था। अब वह 14 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।