
रमेश पोवार बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, BCCI ने की पुष्टि
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज रमेश पोवार को मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( BCCI ) ने 14 अगस्त को इस बात की पुष्टि की। पिछले महीने तुषार अरोठे के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद पोवार को कार्यवाहक कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया था। वह 25 जुलाई से 3 अगस्त तक भारत के कार्यवाहक कोच थे। बीजू जॉर्ज टीम के सहायक कोच के रूप में जुड़े थे और वह रमेश पोवार के साथ इस पद पर नवंबर के महीने में वेस्टइंडीज में होने वाली T20 टूर्नामेंट तक बने रहेंगे। पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 ODI मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 6 विकेट और ODI में 34 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही ODI क्रिकेट में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए एक अर्धशतक भी लगाया है।
पोवार का होगा बड़ा इम्तिहान-
पोवार को कोच होने का बिलकुल भी अनुभव नहीं है, वह ऑस्ट्रेलिया गए थे और उन्होंने कोचिंग का लेवेल 3 कोर्स किया। इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकादमी(NCA) से जुड़े। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम सितम्बर के महीने में श्रीलंका का दौरा करेगी, अक्टूबर में वेस्ट इंडीज दौरा और ICC विमेंस वर्ल्ड T20 का भी आयोजन साल के अंत में होना है।
भारत का WC में शानदार प्रदर्शन-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब पोवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम ऐसा प्रदर्शन जारी रखे। 50 ओवर के वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था जहां वह फाइनल मुकाबले में अच्छी स्थिति में पहुंचने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ हार गयी थी। इसी साल फरवरी के महीने में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसने ODI और T20 सीरीज दोनों पर कब्जा जमाया था।
हाल में करना पड़ा है हार का सामना-
एशिया कप 2018 में टीम को फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में हुई त्रिकोणीय श्रृंखला में भी हार का सामना करना पड़ा था।
Published on:
15 Aug 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
