22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिकी पॉन्टिंग ने चुनी अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI, केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को किया शामिल

रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने अपनी ऑलटाइम XI टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस महान खिलाड़ी की टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं जिसमें से 1 को इन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 15, 2022

ricky_ponting_includes_sachin_tendulkar_in_his_all_time_xi.jpg

Ricky Ponting

इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों में से एक दिग्गज खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने यूट्यूब के एक विदेशी चैनल पर अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI का चुनाव किया है। ऑस्ट्रेलिया को तीन बार विश्वकप का खिताब जिताने वाले रिकी पॉन्टिंग ने अपने ही देश यानी ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी टीम में मौका दिया है। रिकी पॉन्टिंग की ऑलटाइम XI में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं अगर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की बात करें तो रिकी पॉन्टिंग ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। रिकी पॉन्टिंग की टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ही जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं।

सचिन तेंदुलकर को छोड़कर अन्य कोई भी दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जैसे राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर कोई भी रिकी पॉन्टिंग की फेवरेट ऑलटाइम XI में जगह नहीं बना पाया है। रिकी पॉन्टिंग की ऑलटाइम XI टीम काफी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने अपनी टीम में 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर को चुना है।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की ऑल-टाइम XI में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल

वहीं नंबर 3 पर रिकी पॉन्टिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को जगह दी है। नंबर 4 पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं तो नंबर 5 पर वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा रिकी पॉन्टिंग की फेवरेट ऑलटाइम XI में शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने दो विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट को अपनी टीम में शामिल किया है वहीं उनके टीम के कप्तान कुमार संगकारा ही हैं।


कुछ इस तरह से नजर आती है रिकी पॉन्टिंग की फेवरेट ऑलटाइम XI टीम:
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया), जैक्स कालिस (साउथ अफ्रीका), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लाारा (वेस्टइंडीज), कुमार संगकारा(कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), कर्टली एंब्रोस (वेस्टइंडीज), वसीम अकरम (पाकिस्तान) और ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।