Rinku Singh vs Yash Dayal IPL Auction: रिंकू सिंह को एक आईपीएल सीजन खेलने के लिए केकेआर 55 लाख रुपये देता है, लेकिन आईपीएल ऑक्‍शन में यश दयाल को आरसीबी 5 करोड़ देती है। इसको लेकर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं।
Rinku Singh IPL Fees: आईपीएल 2024 का ऑक्शन मंगलवार को दुबई में आयोजित किया गया, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। वहीं, हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में खरीदा है। कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी खूब धनवर्षा हुई है। अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में समीर रिजवी 8.40 करोड़ के साथ सबसे महंगे बिके। इनके अलावा आरसीबी ने यश दयाल को 5 करोड़ में खरीदा, जिसके बाद फैंस को रिंकू सिंह के पांच सिक्स याद आ गए हैं।
रिंकू सिंह को केकेआर आईपीएल के एक सीजन के लिए 55 लाख रुपये देता है। जबकि आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह से लगातार 5 सिक्स खाने वाले यश दयाल 5 करोड़ मिलते हैं। फैन्स आईपीएल में रिंकू सिंह की फीस लेकर हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फैन्स का मानना है कि केकेआर रिंकू सिंह के साथ नाइंसाफी कर रही है।
रिंकू को ज्यादा से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए
उनका मानना है कि रिंकू को ज्यादा से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए। वह काफी टैलेंटेड हैं। उन्होंने कई बार केकेआर के लिए मैच जिताऊ पारी खेलकर ये साबित भी किया है। इसके बावजूद रिंकू सिंह को उनके टैलेंट के हिसाब से फीस नहीं मिल रही है। आईपीएल नीलामी खिलाड़ियों को खरीदने का गणित देख फैंस हैरान हैं।