रोहित ने जिस अपार्टमेंट को किराए पर दिया है, उसे उन्होंने 2013 में अपने पिता गुरुनाथ शर्मा (Gurunath Sharma) के साथ 5.46 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह अपार्टमेंट लोअर परेल के लोढ़ा मार्क्विस - द पार्क में स्थित है, जिसे मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा ग्रुप) ने बनाया था। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,298 स्क्वायर फीट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस भी हैं।