29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवराज सिंह की तरह 6 गेंदों में 6 सिक्स मारना चाहते थे रोहित शर्मा

इस कारण से बदल गया रोहित का मन, एकाएक छोड़ दिया 6 सिक्स मारने का ख्याल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 8 Nov 2019, 3:42 PM IST

rohit_sharma_2_1.jpg

राजकोट। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की है। टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मेजबान टीम की ओर से ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और छह सिक्स भी जमाए। रोहित की पारी के दौरान एक ऐसा मौका भी आया जब उन्होंने एक ओवर में एक के बाद एक तीन सिक्स मारे।

एक बार तो ऐसा लगा कि मोसाद्देक हुसैन के इस ओवर में रोहित छह गेंदों में छह सिक्स मार देंगे। लेकिन चौथी गेंद खाली निकलते ही रोहित ठहर गए। इसके बाद उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया।

रोहित से बाद में जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या आपके दिमाग में छह गेंदों में छह सिक्स मारने की बात थी। तो उन्होंने कहा, हां, तीन सिक्स मारने के बाद मेरे मन में यह ख्याल आया था लेकिन ओवर की चौथी गेंद छूटने के बाद मैंने मेरा इरादा बदल लिया। इसके बाद मैंने अगली दोनों गेंदों पर सिंगल लेने की रणनीति अपनाई।