
Parthiv Patel (file photo)
नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि कोई भी खेल खिलाड़ी की शारीरिक दक्षता पर निर्भर करता है। यह बात काफी हद तक सच भी है। खिलाड़ी होने के लिए आपको उसके हिसाब से शारीरिक रूप से सक्षम भी होना पड़ता है। लेकिन कई बार खिलाड़ी इन शारीरिक आवश्यकताओं को भी झूठा साबित कर देते हैं और अपने खेल के दम पर अपना और अपने देश का नाम रोशन करते हैं। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे उन पांच क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपनी लंबाई को मात ( Shortest cricketer ) देकर खेल में बड़ा नाम कमाया हैं।
1. टिश कोर्नफोर्ड (लंबाई - 5 फीट)
कोर्नफोर्ड एक अंग्रेजी क्रिकेटर थे। साथ ही क्रिकेट इतिहास के लंबाई में सबसे छोटे खिलाड़ी भी थे जिन्होंने किसी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेला हो। कोर्नफोर्ड ने 1930 में इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट मैच खेलें हैं जिनमे 36 रन बनाएं हैं। बता दें कि कोर्नफोर्ड काउंटी क्रिकेट भी खेलते थे। कोर्नफोर्ड ने 496 फर्स्ट क्लास मैचों में 6554 रन बनाए हैं।
2. टिश फ्रीमैन - (लंबाई - 5 फ़ीट 2 इंच)
फ्रीमैन दूसरे अंग्रेज खिलाडी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में स्थान बनाया हैं। फ्रीमैन की लंबाई 5.2 फुट थी। यह इंग्लैंड के फर्स्ट क्लास क्रेकेट में सबसे ज्यादा (एक सेशन में) 300 विकेट लेने वाले लेग स्पिनर थे। फ्रीमैन ने इंग्लैंड के लिए खेले गए 12 मैचों में 66 विकेट लिए थे। साथ ही 592 फर्स्ट क्लास मैचों में 3776 विकेट्स लिए थे।
3. मुशफिकुर रहीम - (लंबाई -5 फ़ीट 3 इंच)
बांग्लादेश का यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता हैं। मुशफिकुर रहीम ने 2013 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की हैं। 15 बरस की उम्र में डेब्यू करने वाले मुशफिकर बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।
4. पार्थिव पटेल - (लंबाई - 5 फ़ीट 3 इंच)
भारत का यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज भी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा हैं। 9 मार्च 1985 को जन्मे पार्थिव भारत के सबसे शानदार विकेटकीपरों में से एक हैं। साथ ही भारत के अब तक के सबसे बढ़िया लेफ्ट हेडेड बल्लेबाजों में से भी एक हैं। पटेल ने 2002 में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद में जनवरी 2003 में न्यूजीलैण्ड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। पटेल ने भारत के लिए 20 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमे 29.69 की औसत से 683 रन बनाए हैं। बता दें कि पटेल ने आईपीएल में सनराइज हैदराबाद के लिए खेला है।
5. गुंडप्पा विश्वनाथ - (लंबाई - 5 फ़ीट 3 इंच)
12 फरवरी 1949 को कर्नाटक राज्य के ब्रामण परिवार में जन्मा यह लड़का, 1970 के दशक की भारतीय क्रिकेट टीम का महान बल्लेबाज रहा है।
विश्वनाथ ने 1969 से लेकर 1983 तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला, इस बीच खेली गई 91 परियों में विश्वनाथ ने 6000 से अधिक रन बनाए। साथ ही विश्वनाथ 1975 और 1979 में खेले गए वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
Published on:
21 Jul 2021 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
