4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने भरी हुंकार, पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

SA vs NZ Semi final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी रोमांचक दौर में पहुंच गया है, जहां चार टीमों के बीच खिताबी मुकाबले होने हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 04, 2026

SA vs NZ Semi final

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/mufaddal_vohra)

SA vs NZ Semi final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी रोमांचक दौर में पहुंच गया है, जहां चार टीमों के बीच खिताबी मुकाबले होने हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा है कि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान दिख रही है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अभी भी यहां अहम रहेगी।

'हम सभी पूरी तरह से तैयार'

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से सीधे कोलकाता पहुंची है। यहां पहुंचकर सेंटनर ने कहा कि टीम को एक दिन का अतिरिक्त आराम मिलता तो बेहतर होता, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा अभ्यास सत्र किया है और हम सभी पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के कोलंबो और कोलकाता की परिस्थितियां अलग हैं, पर इस स्तर पर सभी टीमें काफी क्रिकेट खेल चुकी हैं, इसलिए जल्दी ढलना जरूरी है।

'प्‍लेयर्स को भारत की परिस्थितियों का अनुभव'

उन्‍होंने ने यह भी कहा कि उनकी टीम के कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज खेल चुके हैं, जिससे उन्हें यहां की परिस्थितियों का अनुभव है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि केवल अनुभव काफी नहीं है, बल्कि मैच के दिन परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्‍योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने का मतलब है कि सामने वाली टीम भी मजबूत है।

पिच को लेकर कही ये बात

साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, इसलिए मुकाबला कड़ा होगा। पिच के बारे में बात करते हुए सेंटनर ने कहा कि पिछला मैच देखने पर विकेट सपाट नजर आया, यानी पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। फिर भी स्पिनरों के लिए भूमिका रहेगी। साथ ही तेज गेंदबाजों को भी सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी। मैदान के आयाम (बाउंड्री का आकार) भी रणनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

'रंगों के इस त्योहार में और रंग भरना चाहेगी हमारी टीम'

होली के दिन खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर सेंटनर ने कहा कि भारत में त्योहारों का माहौल खास होता है और उनकी टीम भी इस दिन अच्छा प्रदर्शन कर रंगों के इस त्योहार में और रंग भरना चाहेगी। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

मैं बहुत खुशकिस्मत रहा हूं - एडेन मार्करम

वहीं साउथ अफ्रीका के कप्‍तान एडेन मार्करम ने कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे कुछ बहुत मजबूत टीमों को लीड करने का मौका मिला, जिसमें कुछ युवा खिलाड़ियों का शानदार मिक्स है और पुराने खिलाड़ियों में बहुत अनुभव है। आप टीम के सीनियर खिलाड़ियों से सीखते हैं, आप उन पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहते हैं और जब आपको कुछ शक होता है तो वे आपको गाइड करने और लीड करने में मदद करते हैं और मुझे लगता है कि इसी वजह से और इतने सालों में खिलाड़ियों के एक बहुत मजबूत ग्रुप की वजह से हमने इसे डेवलप किया है।