
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफ़ाइनल खेला जा रहा है (Photo - EspncricInfo)
South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले आज रहे इस मैच में न्यूजीलैंडके कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है। हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें अच्छा खेल कर उन पर दबाव डालना होगा। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। मैट हेनरी और जिमी नीशम की वापसी हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा सभी ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया जो वाकई अच्छा है। उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे।" दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए। कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और केशव महाराज की वापसी हुई हैं।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Updated on:
04 Mar 2026 06:57 pm
Published on:
04 Mar 2026 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
