
भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली (photo - EspncricInfo)
Sanju Samson, ICC T20I rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल मुकाबलों से पहले टी20 की ताज़ा रैंकिंग जारी कर दी हैं। बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार भारतीय विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने लंबी छलांग लगाई है। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मुक़ाबले में 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसका उन्हें फायदा हुआ है।
संजू 25 स्थान की छलांग लगाकर 65वें रैंक से 40वें स्थान पर आ गए हैं। संजू के अब उनके रेटिंग अंक अब 549 हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय ओपनर ईशान किशन 783 रेटिंग अंक के साथ 5वें से एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तिलक वर्मा ने भी एक स्थान की छलांग लगाई और 749 रेटिंग अंक के साथ 7वें से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव को नुकसान हुआ है और वह 739 रेटिंग अंक के साथ 7वें स्थान पर खिसक गए हैं। लगातार फ्लॉप रहने के बावजूद अभिषेक शर्मा अभी भी 874 रेटिंग अंक के साथ नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं।
Updated on:
04 Mar 2026 05:21 pm
Published on:
04 Mar 2026 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
