
Wriddhiman Saha
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विकेटकीपर वृद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) टीम इंडिया (Team India) के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर थे। भारत लौटते ही उन्हें एक बड़ी खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। साहा ने बताया कि उनकी पत्नी रोमी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया पर बेटे की तस्वीर की शेयर
वृद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अस्पताल की लगती है। इसमें वह अपने बेटे को गोद में लिए हैं, जबकि उनकी पत्नी रोमी बेड पर लेटी दिखाई पड़ रही हैं। बता दें कि साहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी कि वह जल्द ही दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। फोटो के कैप्शन में साहा ने लिखा है कि हमारी ढेर सारी खुशियों वाली गठरी आ गई है। वह, रोमी और उनकी बड़ी बेटी अन्वी छोटे मेहमान का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।
कीवी दौरे पर नहीं मिला था एक मैच में भी मौका
बता दें कि विराट कोहली ने कीवी दौरे पर दो टेस्ट मैच की सीरीज में से एक में भी साहा को टीम में जगह नहीं दी थी। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया था। पंत दोनों मैचों में बल्ले से भी और विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस कारण कोहली की काफी आलोचना भी हुई थी। भारत को इस सीरीज में 2-0 की हार मिली थी।
Published on:
08 Mar 2020 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
