BAN vs SL: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। बांग्लादेशी के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 122 गेंद पर 7 चौके की 89 रन की पारी खेली। श्रीलंका के सबसे ज्यादा पथिराना ने 7.4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके।
Sri Lanka vs Bangladesh Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का दूसरा और ग्रुप बी का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। पल्लेकेले के मुथिया मुरलीधरन आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज तिक नहीं सका और पूरी टीम 164 रन पर ढेर हो गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। बांग्लादेशी के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। शांतो ने 122 गेंद पर 7 चौके की 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाये। श्रीलंका के सबसे ज्यादा पथिराना ने 7.4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र 36 के स्कोर पर टीम ने अपने टीम मुख्य बल्लेबाज खो दिये। श्रीलंका को पहली सफलता दूसरे ओवर में स्पिनर महीश तीक्षणा ने दिलाई। उन्होंने तंजीद हसन को अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। तंजीद ने दो गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए।
तंजीद हसन के बाद मोहम्मद नईम और कप्तान शाकिब अल हसन भी आउट हो गए। मोहम्मद नईम को आठवें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने पथुम निसंका के हाथों कैच कराया। नईम ने 23 गेंद पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए शाकिब ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह पांच रन बनाकर आउट हो गए। शाकिब को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर मथिसा पथिराना ने आउट कर दिया।
बांग्लादेश को पांचवां झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा। रहीम 22 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मथिशा पथिराना ने दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच कराया। श्रीलंका को छठी सफलता मेहदी हसन मिराज के रूप में मिली। मेहदी हसन मिराज 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने 11 गेंद पर पांच रन बनाए।
इसके बाद बांग्लादेश को दोहरा झटका लगा। 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेलालगे ने महेदी हसन को एलबीडब्ल्यू किया। वह 16 गेंद पर छह रन ही बना सके। उनके बाद अगले ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे नजमुल हुसैन शांतो पवेलियन लौट गए। नजमुल को महीश तीक्षणा ने 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। श्रीलंका के लिए पथिराना के अलावा महीश तीक्षणा ने दो विकेट चटकाए। धनयंज डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।