26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018 : जीत की लय कायम रखने उतरेगा हैदराबाद

हैदराबाद ने पहले मैच में दिखा दिया कि उनके गेंदबाज इस बार सबसे घातक हैं। भुवनेश्वर की अगुवाई में स्टेनलेक और सिद्वार्थ कौल ने अच्छी गेंदबाजी की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Apr 2018, 1:38 PM IST

ipl

नई दिल्ली। पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद आज यहां तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल)के 11वें संस्करण के अपने दूसरे मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हराकर लीग में शानदार शुरूआत की है। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

हैदराबाद के पास है घातक गेंदबाज
हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में दिखा दिया कि उनके गेंदबाज इस बार सबसे घातक हैं। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में बिली स्टेनलेक और सिद्वार्थ कौल ने अच्छी गेंदबाजी की थी। स्पिन विभाग में भी राशिद खान और शाकिब अल हसन ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में शिखर धवन शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में 77 रन की नाबाद पारी खेली थी।

अच्छे प्रदर्शन के बावजूत हारा मुंबई
दूसरी तरफ रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनके बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करे। मुंबई ने पिछले मैच में 165 का स्कोर किया था जो जीत के लिए काफी नहीं था। रोहित के अलावा एविन लुईस और किरेन पोलार्ड को भी हैदराबाद के खिलाफ अपना दम दिखाना होगा। मुंबई को इस मैच में आलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खल सकती है। पांड्या को पिछले मैच में टखने में चोट लग गई थी।

टीमें : (सम्भावित)

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, रिधिमान साहा, सिद्वार्थ कौल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुई, बासिल थम्पी, टी नटराजन, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, मेहंदी हसन, तन्मय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन और बिली स्टानलेक।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा(कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, किरेन पोलार्ड, मुस्ताफिजुर रहमान, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, राहुल चाहर, एविन लुईस, सौरभ तिवारी, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, ज्यां पॉल डुमिनी, तजिन्दर सिंह, शरद लुंबा, सिद्वेश लाड, अदित्य तारे, मयंक मरक डेय, अकिला धनंजय, अंकुल रॉय, मोहसिन खान, एमडी निधेश, मिशेल मैक्लेनेगन।