8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक जुलाई से मिलेंगे वर्ल्ड कप के टिकट, अहमदाबाद में होटलों की बुकिंग शुरू

शेड्यूल की घोषणा के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टेडियम के सबसे भव्य मंच पर लाइव देखने के लिए टिकटों की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानतें हैं कैसे आपको विश्व कप 2023 के टिकट मिल सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
wc.png

World cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुड़ गई हैं। गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के तहत इस विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री एक जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

टिकटो की बिक्री ऑनलाइन होगी और इसकी कीमत 500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक होगी। सूत्रों के मुताबिक, हालांकि शुरुआती कीमत 500 रुपए होगी लेकिन मैचों की लोकप्रियता के आधार पर टिकटों की कीमतें बढ़ भी सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद संभवतः अपनी आधिकारिक वेबसाइट cricketworldcup.com पर ऑनलाइन टिकट बेचेगी।

अहमदाबाद में होटलों की बुकिंग शुरू :
अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए अभी से दर्शकों ने होटलों की बुकिंग करनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि भारत-पाक मैचों के टिकटों की कीमत भी आम मैचों के मुकाबले काफी ज्यादा होगी। विश्व भर से क्रिकेट फैन इस मैच को देखने पहुंचेंगे। हर कोई मैदान पर पहुंचकर इस मैच का साक्षी बनना चाहेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग