
Vaibav Suryavanshi Records: आईपीएल 2025 में सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 209 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में आरआर ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस रन चेज में राजस्थान की टीम ने जहां कई रिकॉर्ड तोड़े हैं तो वहीं, 14 वर्षीय वैभव ने भी पांच बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। आइये एक नजर डालते हैं इन सभी रिकॉर्ड पर-
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची टॉप पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा है। यूसुफ ने राजस्थान के लिए ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में 37 गेंदों पर शतक जड़ा था।
14 वर्ष 32 दिन वैभव सूर्यवंशी आरआर बनाम जीटी 2025
18 वर्ष 118 दिन विजय जोल महाराष्ट्र बनाम मुंबई 2013
18 वर्ष 179 दिन परवेज हुसैन इमोन बरिशाल बनाम राजशाही 2020
187 280 दिन गुस्ताव मैककॉन फ्रांस बनाम स्विट्जरलैंड 2022
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने में पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2010 में 127 रन की पारी में 11 छक्के जड़े थे।
आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली थी। हालांकि वह शतक से चूक गए थे। अब अपने तीसरे मैच में उन्होंने मैच विनिंग शतक जड़ा है, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। वैभव आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं।
रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल
87/0 बनाम जीटी जयपुर 2025
85/1 बनाम एसआरएच हैदराबाद 2023
81/1 बनाम सीएसके अबू धाबी 2021
आईपीएल में 200 से ज़्यादा रन का पीछा करने में लगे सबसे कम ओवर
15.5 - आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025
16 - आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
16.3 - एमआई बनाम आरसीबी, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
17.3 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017
18 - एमआई बनाम एसआरएच, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
आरआर के लिए 200 से ज़्यादा रन का सफल पीछा
224 बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
224 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
215 बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2008
210 बनाम जीटी, जयपुर, 2025
Updated on:
29 Apr 2025 10:05 am
Published on:
29 Apr 2025 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
